जंगल से गांव पहुंच गया चीतल
कोरबा | वनमंडल कटघोरा के वन परिक्षेत्र जटगा में एक चीतल का बच्चा भटक कर गांव पहुंच गया। बकरी चरा रहे ग्रामीण उसे अपने साथ ले आए थे। बाद में वन विभाग ने पुन: उसे जंगल में छोड़ दिया। ग्राम कुटेसरनगोई के पवन दास इतवार बकरी चराने जंगल गए थे। इसी दौरान उन्होंने चीतल के बच्चे को देखा। दोनों उसे गांव ले आए। बाद में रेंजर आरएस राठिया को सूचना दी। राठिया ने चीतल को पुन: जंगल में छोड़ दिया।