युवक ने फांसी लगाई
कोरबा | दीपकाअंतर्गत ग्राम तिवरता में संदेहास्पद परििस्थतियों में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। दीपका थाना के ग्राम तिवरता निवासी साधराम नामक युवक ने अपने घर मे ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।