पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क से उतरी स्कूली बच्चों से भरी बस

सड़क से उतरी स्कूली बच्चों से भरी बस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पालीके लाफा के पास स्कूली बच्चों से भरी बस अनियंित्रत होकर हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

पाली पुिलस के अनुसार जांजगीर चांपा जिला के शिवरीनारण क्षेत्र से एक बस में सवार होकर पाली थाना के चैतुरगढ़ में देवी दर्शन के लिए पहुंचे थे। रात में यहा से लौटते समय पाली के लाफा के पास चालक से बस अनियंत्रित हो गई। स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर सड़क से किनारे की ओर उतर गई थी। इस घटना में किसी को गंभीर चोट नही आई है। मामूली रूप से घायल कुछ बच्चों को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था।

बताया जाता है कि एक बच्ची को ही चोट आई है। इसके पहले भी चैतुरगढ़ मार्ग पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पहाड़ी रास्ते में वाहन चलाना मुश्किल है। हालांकि सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद भी जानलेवा मोड़ पर वाहन चालक अपना नियंत्रण खो बैठते हैं।