वॉलीबाल में पाट रूम विजेता इनेबलिंग रही दूसरे स्थान पर
बालको के एचआर डिपार्टमेंट के तत्वावधान में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता का खिताब पाटरूम की टीम ने जीत लिया है। उन्होंने इनेबलिंग-2 को हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। सदभावना मैच में सीईओ रमेश नायर की मैनेजमेंट टीम ने एचआर हेड कुमुद नायर के नेतृत्व वाली ट्रेड यूनियन की टीम को सीधे सेट में 25-21,25-21 से हराकर जीत अपने नाम का कर ली। महिला वर्ग में बालको महिला मंडल की टीम संयंत्र की शक्ति टीम को हराकर चैम्पियन बनी।
अंतरविभागीय प्रतियोगिता का फाइनल मैच काफी संघर्षपूर्ण रहा। पॉट रूम ने पहला सेट हारने के बाद दूसरे व तीसरा सेट जीतकर खिताब पर कब्जा किया। नरेश कश्यप के नेतृत्व वाली पॉट रूम की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। वहीं उप विजेता इनबलिंग-2 का नेतृत्व प्रवीण चटर्जी ने किया। चोटिया कोल माइंस इनबलिंग-1 ने इनबलिंग-3 को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह महिला वर्ग ने विजेता टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की। इसमें अर्चना त्रिवेदी को प्लेयर ऑफ द मैच और संयंत्र टीम की शीला यादव को बेस्ट प्लेयर व बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार दिया गया। मनीषी सिंह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रही। पुरूष वर्ग में समर्थ शर्मा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। फायनल का मैन ऑफ द मैच राजेन्द्रन को, बेस्ट डिफेंडर नवदीप सोनी, बेस्ट स्मेसर एसके अवस्थी, सीनियर मोस्ट प्लेयर प्रवीण चटर्जी और तीसरे मैच के मैन ऑफ द मैच समय साहू रहे। सीईओ रमेश नायर ने सभी विजेता व उप विजेता के अलावा बेस्ट प्लेयर्स को पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान सदभावना मैच का भी आयोजन किया गया। रमेश नायर के नेतृत्व में प्रबंधन की टीम में दीपक प्रसाद, अफरोज अली, हर्षपाल सिंह, डीके पटेल, पंकज कपूर, आरके धनचोलिया, आरके सिंह, अमित सिंह, पंकज जैन व बी शिवकुमार थे। वहीं एचआर हेड कुमुद कुमार के नेतृत्व में संयुक्त ट्रेड यूनियन टीम में एमआर नायक, वाईके बनाफर, एसएन बनर्जी, संजीव शर्मा, राजेन्द्र मिश्रा, लखनलाल सहिस, व्यासनारायण मिश्रा, एमएल रजक व गिरीश शर्मा शामिल थे। मैनेजमेंट टीम ने सीधे सेटों में हराकर जीत दर्ज की।
अंचल की खेल खबर
संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता प्रारंभ
कोरबा। मन्दयन्ति स्पोर्टिंग के तत्वावधान में एसईसीएल खेल मैदान में आयोजित संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर रेणु अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। स्पर्धा में बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर व कोरबा जिले के 16 टीमें भाग ले रही है। टी-20 के अनुसार मैच आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन गेवरा राइडर ने रेड ब्वाय को पराजित कर मैच जीता। दूसरे मैच में बांकी की टीम ने कुसमुंडा को पराजित किया। इस मौके पर पूर्व सभापति संतोष राठौर, संगीता सक्सेना, सपना चौहान, रीता प्रजापति, शशि प्रजापति, फिरोज अहमद, धमिन्दर सिंह, मसूद हसन, संघ के अध्यक्ष विकास सिंह, अशोक लोध, सुनील शर्मा, सुरेश क्रिस्टोफर, तरूण गोस्वामी, वीर सिंह, टी शेखर, अनिल प्रजापति, मोती पटेल, भुनेश्वर कश्यप उपस्थित थे।