- Hindi News
- जिला पंचायत के 12 में से 8 क्षेत्र महिला के लिए आरक्षित
जिला पंचायत के 12 में से 8 क्षेत्र महिला के लिए आरक्षित
जिलापंचायत क्षेत्रों के परिसीमन के बाद कई क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ गई है। परिसीमन में 38 नए पंचायतों का गठन किया गया है।
नए पंचायतों को पहले के ही क्षेत्रों में शामिल किया गया है। साथ ही जिला पंचायत क्षेत्रों के आरक्षण संख्या का प्रकाशन किया गया है। जिसमें 12 में से 8 क्षेत्र को महिला के लिए आरक्षित घोषित किया है। इसमें पिछड़ा वर्ग एससी की एक-एक सीट भी महिला के लिए आरक्षित हो गई है। पिछली बार भी दोनों वर्गों की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित थी। जिला पंचायत में 12 क्षेत्र हैं। त्रिस्तरीय पंचायत में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण लागू है। इसी आधार पर क्षेत्राें का आरक्षण किया जाता है। परिसीमन में इस बार 38 नए ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है।
जिसमें कोरबा ब्लाक में पतरापाली, बासिन, चीतापाली, अखरापाली, मसान खोड्डल, करतला ब्लाक में गुमिया, सुखरीखुर्द, पचपेड़ी, बांधापाली, सुअरलोट, कटघोरा ब्लाक में दर्री, महुआडीह, बतारी, शुकलाखार, ढपढप, हुंकरा लोतलोता, पाली ब्लाक में पुटा, धतुरा, सरईसिंगार, कोड़ार, चेपा, सरईपाली, सिरकीखुर्द, नानबांका, कुटेलामुड़ा, ढुकूपथरा, बनबांधा, मुढ़ाली, पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक में मिसिया, बनिया, बंजारी, अमझर-अ, धजाक, पतुरिया डांड, िगद्धमुड़ी कोरबी सी शामिल हैं। इन पंचायतों को पुराने जिला पंचायत क्षेत्रों में ही शामिल किया गया है। इससे कई क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों की संख्या बढ़ गई है। वर्तमान में भी 12 में से 9 सदस्य महिलाएं हैं। पिछली बार जिला पंचायत अध्यक्ष शकुंतला कंवर आदिवासी मुक्त सीट से चुनाव जीतकर आई थी। पिछली बार भी पिछड़ा वर्ग अनुसूचित जाित की सीट महिला के लिए आरक्षित थी। एक मात्र सामान्य मुक्त सीट से मदन राठौर तीसरी बार चुनाव जीतकर आए थे। इस बार उनकी सीट भी महिला के िलए आरक्षित हो सकती है। इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई है।
दो क्षेत्रों में सबसे अिधक पंचायत
जिलापंचायत के 12 में से दो क्षेत्र कोरबा क्रमांक-1 में 37 करतला क्षेत्र क्रमांक-3 में 37 ग्राम पंचायत शामिल हैं। इसी तरह कोरबा क्रमांक-2 में 35, करतला क्षेत्र क्रमांक-4 में 36, कटघोरा क्षेत्र क्रमांक-5 में 24, कटघोरा क्षेत्र क्रमांक-6 में 30, पाली क्षेत्र क्रमांक-7 में 29, पाली क्षेत्र क्रमांक-9 में 29, पाली क्षेत्र क्रमांक-9 में 33, पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र क्रमांक-10 में 31