- Hindi News
- बालको में आपरेटर की मौत के बाद काम का बहिष्कार
बालको में आपरेटर की मौत के बाद काम का बहिष्कार
करंट लगने से मजदूर की मौत
इंडस्ट्रीयलएरिया स्थित एक फैक्ट्री में पार्किंग शेड के निर्माण के दौरान ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में जाने से एक मजदूर की मौत हो गई।
बालको थाना अंतर्गत इंडस्ट्रीयल एरिया से सटकर शांतिनगर बस्ती बसी है। यहां रहने वाला नरसिंह चौहान पेशे से राजमिस्त्री था। हालांकि वह मजदूरी का कार्य भी कर लेता था। पिछले एक पखवाड़े से वह इंडस्ट्रीयल एरिया में पुराने आरटीओ ऑफिस के सामने स्थित प्रकाश लेमेनेटिंग इंडस्ट्रीज नामक फैक्ट्री में काम कर रहा था। सोमवार की सुबह भी वह काम करने पहुंचा था। जहां पार्किंग शेड का निर्माण कार्य चल रहा था। जिसके ठीक ऊपर से 11 केवी की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। सुबह लगभग 10 बजे नरसिंह लंबी पाइप को हटा रहा था। इसी दाैरान लोहे की पाइप ऊपर हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। लाइन में विद्युत प्रभावित होने की वजह से वह करंट की चपेट में गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। सहकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। इस दौरान मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। नरसिंह की मौत के बाद परिजनों सहकर्मियों ने फैक्ट्री पहुंचकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। हंगामे को देखते हुए फैक्ट्री संचालक फैक्ट्री बंद कर भाग निकला। मामले में अस्पताल चौकी पुलिस मर्ग कायम कर जांच रही है।
50हजार तत्कालिक सहायता राशि मिली : फैक्ट्रीमें मजदूर की मौत की सूचना मिलने पर बालको के श्रमिक नेता संतोष सिंह अपने साथियों श्रमिकों के साथ जिला अस्पताल परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने फैक्ट्री के संचालन से जुड़े लोगों से प्रर्याप्त मुआवजा देने की मांग की। घंटों प्रयास के बाद मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपए तत्कालीक सहायता राशि दी गई। साथ ही 2 लाख रुपए का चेक दिया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ।
बच्चों की शादी की थी चिंता
नरसिंहकी दो प|ियां हैं। बड़ी कांति आंगनबाड़ी में सहायिका है। लेकिन उसके बच्चे नहीं है। इसी वजह से नरसिंह ने लाली से दूसरी शादी की। वर्तमान में लाली के दो बच्चे सागर (16) खुशबु (15) है। सागर 10वीं में और खुशबु 9वीं कक्षा में अध्ययनरत हैं। बच्चों की उम्र बढ़ने से नरसिंह को उनकी शादी की चिंता होने लगी थी। इसके लिए पैसा जोड़ा जाए इसलिए लाली भी बाई का काम करती है। लेकिन अब नरसिंह की मौत के बाद बच्चों के पालन, पढ़ाई और शादी की पूरी जिम्मेदारी लाली पर ग