पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला इंजीनियर की मौत, हत्या का आरोप

महिला इंजीनियर की मौत, हत्या का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दर्रीमें एक महिला जूनियर इंजीनियर की दो माह पहले संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उसके पति पर षडयंत्रपूर्वक हत्या करने का आरोप लगाया है।

मूलत: रतनपुर के नवागांव का रहने वाला योगेश कुमार साहू (30) पावर कंपनी के वितरण विभाग में जूनियर इंजीनियर है। उसने महिला जूनियर इंजीनियर आरती गुप्ता से प्रेम विवाह किया था। दोनों जूनियर इंजीनियर दर्री स्थित विभागीय आवास क्रमांक डी-269 में निवासरत थे। गत 18 जुलाई को आरती संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलसकर गंभीर हो गई थी। उसे विभागीय अस्पताल पहंुचाया गया था। जहां से उसे अततपोलो बिलासपुर रेफर कर दिया गया था। जहां कुछ दिनों तक उपचार होने के बाद योगेश ने उसे डिस्चार्ज कराकर रायपुर के एक नर्सिंग होम में दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान 13 अगस्त को उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में सोमवार को मायके पक्ष के लोगों ने एसपी आफिस पहुंचकर मृतका के पति योगेश के खिलाफ षडयंत्रपूर्वक जलाकर उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। एडिशनल एसपी डा. लाल उमेंद सिंह ने इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई करने का आवश्वासन दिया है।

छुड़ानाचाहता था पीछा : नागेंद्रप्रसाद के मुताबिक योगेश की सगाई एक अन्य जगह तय हो गई थी। लेकिन आरती के साथ प्रेम-प्रसंग के दौरान शारीरिक संबंध बन जाने की वजह से उसने अपने बचाव के लिए आरती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से वह लगातार उसे मारपीट और प्रताड़ित करते रहा था। वह आरती से पीछा छुड़ाना चाहता था। लेकिन आरती ने जब सब सहते हुए भी साथ नहीं छोड़ा तो उसने जलाकर मार डाला। वहीं मामले को आग जलने से मौत का रूप दे दिया।

चाचा ने पिता की तरह पाला था

आरतीगुप्ता जब डेढ़ साल की थी तब उसके और उसकी 7 माह की बहन नीलू के सिर से मां-बाप का साया उठ गया था। बचपन से दोनों बच्चियों को उनके चाचा नागेंद्र प्रसाद ने पिता की तरह पाला। लेकिन पैतृक जमीन जायदाद बच्चियों के नाम ही रही। साथ ही उनके पढ़ाई-लिखाई में कोई कमी नहीं की। एसपी आफिस में परिवार के साथ शिकायत करने पहुंचे नागेंद्र प्रसाद की आंख घटना बताते समय आंसूओं से डबडबा गई।

नामिनीभी बना, रकम भी कराई ट्रांसफर

आरतीकी पैतृक जमीन-जायदाद समेत एलआईसी की पालिसी थी। इसके अलावा जूनियर इंजीनियर बनने के बाद उसे मिलने वाली तनख्वाह भी खाते में