विश्वकर्मा जयंती कल मनेगी
कोरबा | छत्तीसगढ़शासकीय वाहन चालक, यांत्रिकी कर्मचारी संघ ने 17 सितंबर को सुबह 11 बजे जिला पंचायत कार्यालय के सामने विश्वकर्मा जयंती पर पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया है। संघ के अध्यक्ष नर्मदा शुक्ला ने वाहन चालकों के साथ अिधकारी-कर्मचारियों से कार्यक्रम में शामिल होने आग्रह किया है। कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।