जेवर चमकाने के बहाने 35 हजार का हार पार
कटघोराके नवागांव में जेवर चमकाने के बहाने पहुंचे ठगों ने 35 हजार कीमती सोने का हार पार कर दिया।
कटघोरा थाना अंतर्गत नवागांव में रविवार को दो युवक पहुंचे। जो फेरी लगाते हुए जेवर चमकाने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने गांव के उमेश्वर कश्यप का दरवाजा खटखटाया। अंदर से उमेश्वर की प|ी पुष्पांजलि (35) पहुंची। दोनों युवकों ने केमिकल से सफाई करने पर जेवर नए की तरह चमकने की बात कही। पुष्पांजलि उनकी बातों में गई। उसने 35 हजार कीमती हार उन्हें चमकाने को दे दिया। थोड़ी देर बाद उन्होंने पुष्पांजलि से गर्म पानी लाने को कहा।
पुष्पांजलि कीचन में जाकर पानी गर्म करने लगी। जब वह पानी लेकर दरवाजे पर पहुंची तो वहां दोनों युवक मौजूद नहीं थे। आसपास खोजबीन करने पर भी वह नजर नहीं आए। तब पुष्पांजलि को ठगी का पता चला। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है। लंबे समय बाद हार चमकाने के बहाने जेवरात पार करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है।