पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रंगोली में सजाया गणेश का स्वरूप

रंगोली में सजाया गणेश का स्वरूप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेनमहाराज की जयंती पर्व के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा द्वारा विविध मनोरंजक कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को अग्रवाल महिला मंडल के संयोजन में अग्र बालिकाओं महिलाओं के लिए रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आदिशक्ति मां भगवती के 108 नामों को लिखने की प्रतियोगिता आयोजित की गई, िजसमें बालिकाओं एवं महिलाओं ने भाग लिया।

अग्रसेन भवन में अग्र बालिकाओं महिलाओं के लिए भूसे से रंगोली बनाने की प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमें कुल 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रंग बिरंगे रंगों से प्रतिभागियों ने विघ्नहर्ता भगवान गणपति की एक से बढ़कर एक आकृति बनाए। प्रतियोगियों ने भूसे एवं अभ्रक का प्रयोग करते हुए विभिन्न रंगों में रंगे भूसे से भगवान गणपति की रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके बाद आदि शक्ति मां भगवती के 108 नाम लिखने की प्रतियोगिता हुई। जिसमें समाज के 60 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। मातारानी के 108 नाम लिखने के लिए प्रतियोगिता स्थल पर ही उत्तर पुस्तिकाएं प्रतिभागियों के बीच वितरित की गई थी। जिसमें समाज की बालिकाओं, महिलाओं ने बौद्धिक परिचय दिया।

लूडो, हिट ग्लास म्यूजिकल हौजी आज

16सितंबर को तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। बालकों पुरूषों के लिए लूडो इसके पश्चात सभी के लिए हिट ग्लास प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उक्त दोनों प्रतियोगिताएं अग्रसेन भवन में होंगी। शाम 5 बजे म्यूजिकल हाउजी का आयोजन अग्रोहा भवन में होगा।