पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

छात्र संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | केएनकालेज में छात्र संघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी कोे सोमवार को प्राचार्य आरएन पाण्डेय ने शपथ दिलाई। समारोह में कालेज प्रशासन समिति के अध्यक्ष सांसद डॉ.बंशीलाल महतो, चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिलाध्यक्ष रामसिंह अग्रवाल शामिल हुए। डॉ.महतो ने छात्र संघ पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कालेज में अनुशासन बनाए रखते हुए छात्र हित में कार्य करने कहा। छात्र संघ अध्यक्ष सुभाष विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, सचिव सुनीता केंवट, सह सचिव गौरव मिश्रा के साथ कक्षा प्रतिनििधयों को कालेज में अनुशासन गरिमा बनाए रखने की शपथ ली। इस अवसर पर छात्र संघ प्रभारी जेसी देवांगन, कालेज समिति के सदस्य एल्युमिनी एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक बृजेश तिवारी ने किया।