पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्र अपने ज्ञान का समाज की भलाई में करें उपयोग : कौर

छात्र अपने ज्ञान का समाज की भलाई में करें उपयोग : कौर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रही देश का उज्जवल भविष्य है। यदि छात्र अपने ज्ञान का सदुपोयग करते हैं तो सिर्फ वे अपना वरन समाज का भी भला कर सकते हैं। स्वयं सेवकों को स्वयं तथा अपने आसपास के बच्चों को भी शिक्षा से जोड़ने का प्रय| करना चाहिए।

यह बात केएन कालेज में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष केजे कौर ने कही। रासेयो के स्वयं सेवकों ने सरस्वती वंदना किया। कालेज के स्वयं सेवकों के बीच हुए कार्यक्रम में सोनम यादव, सरोजनी पटेल ने साक्षरता गीत प्रस्तुत किया। वाद विवाद प्रतियोगता शीर्षक छात्र जीवन में राजनीति का होना उचित या अनुचित एवं ज्वलंत मुद्दों पर आधारित तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता हुई। अंत में छत्तीसगढ़ से संबंधित क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक ब्रजेश तिवारी, टीवी नरसिम्हन, सुमीत बनर्जी, रूपेश मिश्रा, नदीम अंसारी िनर्णायक रहे। अंत में रासेयो प्रभारी डॉ.नम्रता गौरव ने प्रतियोगता का परिणाम घोषित कर स्वयं सेवकों को शिक्षा द्वारा व्यक्तित्व के निर्माण पर प्रकाश डाला। प्रतियोगता में तात्कालिक भाषण में रामलाल उरांव प्रथम, सोनम यादव द्वितीय, वाद विवाद में पक्ष में धनेन्द्र प्रसाद अनुचित पक्ष में रामलाल उरांव प्रथम रहे। क्वीज में 6 टीमों में चौथी टीम तनुलता यादव, रामलाल उरांव, रितु मर्सकोले, रजनी पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम को सफल आयोजन में चेतन शर्मा, राजकुमार चंद्रा, अभिमन्यु पटेल, परमेश्वर दास महंत, संजीव देवांगन, राकेश गुप्ता, हेमलता पटेल, तनुलता, सरोज, वर्षा कुर्रे, हिमालय दिव्य, डालेश्वर प्रसाद, लक्ष्मी, चेतन शर्मा ने सहयोग किया।