पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाहरी लोगों की भर्ती के खिलाफ सीटू ने खोला मोर्चा

बाहरी लोगों की भर्ती के खिलाफ सीटू ने खोला मोर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयबेरोजगारों की उपेक्षा कर बाहर से श्रमिक लाकर काम कराने का भारत एल्यूमिनियम एम्पलाइज यूनियन सीटू ने विरोध किया है। इसके खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की शुरूवात सोमवार को करते हुए एल्यूिमना गेट पर तीन घंटे तक प्रदर्शन किया। यहां से रैली निकालकर बालको थाने में शिकायत की गई है।

सीटू ने तीन चरणों में आंदोलन का ऐलान किया है। पहले चरण में प्रदर्शन के बाद भी प्रबंधन ने रवैय्या नहीं बदला तो 22 सितंबर को प्लांट के सभी गेट में धरना दिया जाएगा। इसे बाद भी मसला का हल नहीं हुआ तो 29 सितंबर को बेरोजगारों की रैली प्लांट में प्रवेश कर बाहर से आए कर्मचारियों की जानकारी जुटाएगा। बालको थाने को सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि प्लांट 1, 2 3 में स्थानीय बेरोजगाराें की भर्ती में अनियमितता बरती जा रही है। यह उन्हें भड़काने की कार्रवाई है। उन्होंने मांग की है कि ठेकेदारों के माध्यम से स्थानीय भर्ती की जाए, रिक्त पदों की जानकारी सूचना पटल पर चस्पा करें, उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा, साक्षात्कार सुरक्षा की जानकारी सुबह 9 से 5 बजे तक ली जाए। 50 प्रतिशत बालको पीएफ नंबर धारी, 25 प्रतिशत बालको प्रोजेक्ट में पूर्व में कार्यरत और 25 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों से भर्ती की जाए। महिलाओं की भी भर्ती समानांतर जारी रखना, बाहरी भर्ती पर पूरी तरह से रोक लगाना शामिल हैं।

रैली निकालते सीटू के कार्यकर्ता