पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रचनात्मक कार्य करेगा साहू समाज

रचनात्मक कार्य करेगा साहू समाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | जिलासाहू संघ की बैठक मनोरंजन केन्द्र आदर्श नगर कुसमुंडा में हुई। जिसमें कटघोरा ब्लाक के 11 इकाईयों के अध्यक्ष सचिव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि संस्थापक अध्यक्ष मूरित राम साहू थे। अध्यक्षता गिरधारीलाल साहू ने की। इस दौरान इकाई तहसील स्तर पर संगठनात्मक रचनात्मक कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक में हरिशंकर प्रसाद साहू, घनाराम, जगतराम, कृष्णा साहू, उत्तम कुमार, संतोष साहू, पुनीराम, पौषिक राम, बुटुलाल, फुलेश्वर साहू, खम्हन साहू, जिला उपाध्यक्ष गिरजा साहू, भिखम लाल, धनीराम, गोपाल उपस्थित थे। रामेश्वर साहू ने बताया कि अब तक रूमगरा, शांतिनगर, सिंचाई कालोनी रामपुर में संघ की बैठक हो चुकी है।