सड़क हादसे में घायल वाहन चालक की मौत
कोरबा | बांगोथाना अंतर्गत कटघाेरा-बांगो मुख्य मार्ग पर एक माह पहले दो मेटाडोर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई थी। इस घटना में दोनों वाहन के चालक घायल हो गए थे। जिसमें से एक वाहन का चालक विनय कुमार की स्थिति गंभीर देखते हुए उसे स्थानीय अस्पताल से सिम्स रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।