पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | भारतीयकिसान संघ ने किसानों ग्रामीणों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पत्र के माध्यम से प्रदेश के किसानों की बदहाली की ओर ध्यान दिलाया गया है। संघ के जिलाध्यक्ष अदिका जायसवाल ने प्रदेश के मुखिया कोे 15 सूत्रीय मांगों के समाधान करने के साथ देश के प्रधानमंत्री को 8 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर के माध्यम से प्रेषित किया है। किसानों के उत्पादों का लाभकारी मूल्य निर्धारित कर वर्ष भर समर्थन मूल्य में खरीदी की व्यवस्था, कृषि के लिए समुचित जल की व्यवस्था, बीज पर किसानों का अधिकार हो, कंपनियों का नहीं, मनरेगा को कृषि कार्यों से जोड़ा जाए, कृषि कार्य के लिए मजदूर उपलब्ध कराए जाएं, फसल बीमा किसान हितैषी हो, किसानों को इकाई मानकर क्षतिपूर्ति का प्रावधान हो, कृषि उपज की सुरक्षा के लिए पर्याप्त भंडार गृह हों, कृषि के लिए अलग से बजट की व्यवस्था हो, कृषक बीमा, भविष्यनिधि कृषक पेंशन योजना बनाकर प्रदेश में लागू किए जाने सहित अन्य प्रमुख मांगे शामिल हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में अशोक कुमार ढीमर, खिलावन पटेल, रामलाल, महेश, निर्मल प्रसाद साव, रूपनारायण, बहादुर सिंह, रामायण सिंह, किरीतराम निर्मलकर, उमाशंकर धीवर, रामप्रसाद धीवर, संतोष जायसवाल, नरोत्तम कुमार शामिल थे।