पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सेकेंड एंट्री पर कार्य शीघ्र

सेकेंड एंट्री पर कार्य शीघ्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्टेशनकी सेकेंड एंट्री का अधूरा काम अब रेलवे शीघ्र ही शुरू करने जा रहा है। टिकट काउंटर, वायरिंग, पानी, बिजली साइिकल स्टैंड का काम होना है। टिकट काउंटर के लिए अधूरे बने भवन को पूर्ण करने के बाद शेष काम होगा। इसमें कम से कम 2 माह लग जाएगा। कहा जा रहा है कि एक दो दिन में काम शूरू हो जाएगा।

रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर यात्रियों का दबाव कम करने वह दूसरे छोर की ओर आने वाली आबादी की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रयास से रेलवे स्टेशन पर बिछी 14 रेल पांतों के ऊपर से लगभग 90 मीटर लंबा एफओबी अगस्त 2013 में बन तक तैयार हो गया है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए जरूरी संसाधन सेकेंड एंट्री पर नहीं होने के कारण रेलवे का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा था। वहीं जमीन को लेकर एसईसीएल रेलवे के बीच विवाद पेंच फंस गई। निराकरण होते तक दूसरे मुखड़े का अधूरा कार्य बंद पड़ा रहा। अब जबकि मामले का पटाक्षेप हो चुका है वहीं, रेलवे ने भी अधूरे काम को पूरा करने के लिए निर्माण सामग्री जुटानी शुरू कर दिए हैं। एक दो दिन में काम शुरू हो जाएगा। जैसे ही भवन सहित जरुरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो जाएंगे, यात्रियों को सेकेंड एंट्री पर सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएंगी। सड़कभी हो रही दुरुस्त : रेलवेसे एनओसी नहीं मिलने की बात को लेकर सेकेंड एंट्री से लगी सड़क का काम रोक दिया गया था। जिस पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए निगम को सड़क बनाने कह दिया गया है। फिलहाल सड़क नाली का काम होना है। काफी हद तक सड़क बन चुकी है। सड़क बनने से यात्रियों को स्टेशन के सेकेंड एंट्री तक पहुंचने में असुविधा नहीं होगी।

इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगा लाभ

रेलवेने एफओबी का निर्माण स्टेशन के दोनों तरफ यात्री सुिवधाएं देने के लिए कराया है। नगर में रेलवे क्रािसंग की वजह से यात्रियों को स्टेशन पहुंचने काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जिससे राहत मिलेगा। बालकोनगर, सीएसईबी पूर्व, रामपुर, कोसाबाड़ी, निहारिका, एमपीनगर, शिवाजीनगर, रविशंकर शुक्लनगर, एसईसीएल कालोनी, मानिकपुर समेत रजगामार, दादरखुर्द समेत आसपास के गांवों से आने वाले यात्री बिना किसी अवरोध के स्टेशन पहुंच सकेंगे। दूसरे रास्ते में एक भी रेलवे क्रािसंग नहीं होने से समय बचेगा। रेलवे क्रासिंग के कारण लोगों को जाम में फंसकर काफी समय गंवाना पड़ रहा है।

िमलनी हैं ये सुिवधाएं

रेलप्रशासन को स्टेशन के दूसरे मुखड़े पर यात्रियों के िलए पार्किंग, बुकिंग काउंटर, प्लेटफार्म समेत अन्य कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए रेलवे ने प्लािनंग तैयार कर लिए हैं। सेकेंड एंट्री के काउंटर पर एक क्लर्क की ड्यूटी लगाई जाएगी। जो उस रास्ते से स्टेशन आने वाले यात्रियों को टिकट सुलभ कराएगा। साथ ही पार्किंग के लिए स्टैंड संचालक को जिम्मेदारी दी जाएगी।

ढाईमाह में मिलने लगेगी सुविधा

^स्टेशन की सेकेंड एंट्री पर भवन का अधूरा पड़ा काम एक दो दिन में शुरू हो जाएगा। इसके लिए निर्माण सामग्री जुटाई जा रही है। भवन बनने के एक सप्ताह के बाद अन्य जरुरी संसाधन जुटा लिए जाएंगे। जिसमें अधिकतम ढाई माह का समय लग सकता है। अवधेशत्रिवेदी, एआरएम, कोरबा रेल खंड

सेकेंड एंट्री के लिए बनकर तैयार एफओबी, वह अधूरा भवन जिसका काम होना है शुरू।