पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्याम बाबा की आज निकलेगी निशान यात्रा, होगा जागरण

श्याम बाबा की आज निकलेगी निशान यात्रा, होगा जागरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | खाटूवाले श्री श्याम बाबा के मिशन रोड स्थित मंदिर में महोत्सव तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ सोमवार की सुबह श्री श्याम मेंहदी से हो गया है। महोत्सव के दौरान विविध आयोजन श्री श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान में आयोजित है। इस आशय की जानकारी तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता मेें समिति के अध्यक्ष संजय गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव का आगाज श्री श्याम मेंहदी से हो चुका है।

10 फरवरी को दोपहर 2 बजे श्री सप्तदेव मंदिर से निशान यात्रा निकलेगी। जिसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल होंगे। जो अग्रसेन चौक, सुनालिया ज्वेलर्स, पावर हाउस रोड होते हुए श्याम मंदिर परिसर पहुंचेगी। जिसमें 800 श्याम भक्तों के हाथों में ध्वज होंगा। 11 फरवरी को भव्य जागरण रात 8 बजे से होगा। इसमें पानीपत से आसू वर्मा, जयपुर से गिरिराज हेमलता अरोड़ा भजन प्रस्तुत करेंगी। भजन स्थल मंदिर की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।

श्री श्याम प्रभु का श्रंृगार फूलों से किया जाएगा। इस अवसर पर समिति के सचिव श्रवण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, अशोक मोदी भी उपस्थित थे।

पत्रकारवार्ता में शामिल श्याम मित्र मंडल के पदाधिकारी।