पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गजानन प्राकट्य दिवस समारोह प्रारंभ

गजानन प्राकट्य दिवस समारोह प्रारंभ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | संयुक्तमहाराष्ट्र सेवा मंडल श्री गजानन सेवा समाज के तत्वावधान में श्री गजानन महाराज का प्रकट दिवस रविवार को भव्य पालकी यात्रा के साथ शुरु हुआ। चार दिवसीय महोत्सव में विविध आयोजन होंगे। जिसका समापन 11 फरवरी को होगा।

श्री गजानन महाराज के प्रकट दिन अवसर पर भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। आईटीआई स्थित शिवमंदिर के पास पालकी को आकर्षक रूप से सजाया गया। साधकों ने भगवा ध्वज के साथ गजानन सांई की पालकी यात्रा निकाले। आईटीआई चौक से शुरु हुई यात्रा, कोसाबाड़ी चौक, सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर चौक होते हुए बुधवारी स्थित गजानन सांई मंदिर पहुंचकर पूर्ण हुई। पालकी यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने जयकारा भजन कीर्तन करते हुए गजानन सांई के प्रति आस्था प्रकट किए। रविवार को मंदिर परिसर में संाई सेवा समिति दव मां सर्वमंगला कन्या छात्रावास की कन्याओं ने गजानन सांई की आस्था में भजन की प्रस्तुति दी। संयुक्त महाराष्ट्र सेवा मंडल के सचिव हेमंत माहुलिकर ने बताया कि 10 फरवरी को शाम 7 बजे नागपुर की प्रसिद्ध कीर्तनकार हेभप दिगंबर बुवा नाईक की प्रस्तुति होगी। अंतिम दिन 11 फरवरी को गजानन विजय ग्रंथ का पारायण सुबह 5 बजे से शुरू होगा। दोपहर 1 बजे से श्रद्धालुओं के लिए भंडारा होगा। आयोजन मंदिर में 45 साल से किया जा रहा है।

पालकी यात्रा में शामिल महाराष्ट्र मंडल के लोग।