बालको में बेरोजगारों का प्रदर्शन आज
कोरबा | स्थानीयशिक्षित एम्पलाइ वार्ड भर्ती की मांग को लेकर बेरोजगारों ने 10 फरवरी को प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस संबंध में उन्होंने बालको के सीईओ को ज्ञापन सौंपकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि पूर्व में भी उन्होंने मांग पत्र दिया था। लेकिन प्रबंधन ने चर्चा करना तक जरूरी नहीं समझा। इसी के विरोध में सेक्टर-5 हनुमान मंदिर के पास शाम 5 से 7 बजे तक वे प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि बीएमएस, नाम्स, सीटू समेत अन्य यूनियनों ने भी उनका समर्थन किया है। इंटक द्वारा समर्थन से इनकार करने पर बेरोजगारों ने इसकी निंदा की है।