- Hindi News
- रानी धनराज कुंवर वार्ड के पार्षद शिव अग्रवाल ने निगम आयुक्त से की मूलभूत सुविधा की मांग
रानी धनराज कुंवर वार्ड के पार्षद शिव अग्रवाल ने निगम आयुक्त से की मूलभूत सुविधा की मांग
कोरबा | वार्डक्रमांक 6 रानी धनराज कुंवर वार्ड के पार्षद शिव अग्रवाल ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक निर्माण कार्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने अपने ज्ञापन में लिखा है कि पुराने बस स्टैण्ड का जीर्णोद्धार, सड़क, यात्री प्रतिक्षालय, रैनबसेरा, शौचालय पेयजल की सुविधा, 105 वर्ष पुराने प्रायमरी स्कूल में सर्वसुविधायुक्त भवन का निर्माण, इतवारी बाजार से बेजा कब्जा हटाना, पुरानी बस्ती की गलियों का कांक्रीटीकरण नाली निर्माण, नल-जल योजना के तहत सुविधाएं, मस्जिद के सामने सामुदायिक भवन का निर्माण कराना प्रमुख है। उन्होंने कहा है कि शहर का प्रमुख क्षेत्र होने के कारण लोगों की आवाजाही लगी रहती हैं। लेकिन सुविधा के बिना लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।