पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्राम पंचायत केराकछार के ग्रामीणों ने की पुनर्मतगणना की मांग

ग्राम पंचायत केराकछार के ग्रामीणों ने की पुनर्मतगणना की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | पालीब्लाक के ग्राम पंचायत केराकछार की सरपंच प्रत्याशी ने पीठासीन अधिकारी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुर्नमतगणना की मांग की है। सोमवार को उन्होंने कलेक्टोरेट पहुंचकर अन्य ग्रामीणों के साथ कलेक्टर रीना बाबा साहब कंगाले से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पहले दो बूथ की मतगणना होने के बाद उनकी बढ़त काफी हो गई थी। इससे बौखलाए सरपंच के पति हुलास सिंह ने बिजली बंद कर दिया और बलात मतगणना केन्द्र में घुसकर 78 मत को अवैध घोषित करा दिया।

यह सभी मत 22 मत से पराजित रामकुमारी टेकाम के ही थे। इससे स्पष्ट होता है कि जान बूझकर पीठासीन अधिकारी की मिलीभगत से इस कार्य को अंजाम दिया गया। पीठासीन अधिकारी ने इसके खिलाफ अपील करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसे उन्होंने लेने तक से मना कर दिया। पावती तक उन्होंने नहीं दी। उन्होंने पुर्नमतगणना की मांग की है।

----------