- Hindi News
- दीपका करतला क्षेत्र में कुएं में डूबने से दो महिलाओं की मौत
दीपका करतला क्षेत्र में कुएं में डूबने से दो महिलाओं की मौत
कोरबा | दीपकाकरतला थाना क्षेत्र में कुएं में डूबने से दो महिलाओं की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। करतला थाना अंतर्गत ग्राम जिल्गा फूलमति बाई राठिया (50) पति सहदेव राठिया की कुएं में डूबने से मौत हो गई। घटना के समय वह आंगन में स्थित कुएं में पानी भर रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी तरह दीपका थाना अंतर्गत तिवरता निवासी उमा बाई गोड़ (24) पति दिलीप गोड़ की भी कुएं में डूबने से मौत हो गई। दोनों मामले की सूचना पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।