- Hindi News
- राज्य शासन के खिलाफ पंचायत सचिवों की प्रदेशव्यापी हड़ताल कल से
राज्य शासन के खिलाफ पंचायत सचिवों की प्रदेशव्यापी हड़ताल कल से
कोरबा | प्रदेशपंचायत सचिव संघ के आव्हान पर पंचायत सचिवों की वित्तीय गैर वित्तीय मांगों की ओर राज्य शासन द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण जिले के 11 फरवरी से जनपद मुख्यालयों में ताला बंद, कामबंद, कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। उनकी प्रमुख मांग वेतन भुगतान निजी खाते में करना, वेतन विसंगति को दूर करने, रिक्त पदों का आडिट, पद पर यथावत रखते हुए सचिवों को 9300 से 34800 का वेतनमान तथा कनिष्ठ को 5200 से 20200 के वेतनमान के साथ पंेशन का लाभ देना शामिल हैं।