पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 3350 मेगावाट पहुंची बिजली की मांग

3350 मेगावाट पहुंची बिजली की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | मंगलवारको प्रदेश मे बिजली की मांग 3350 मेगावाट तक पहुंच गई मांग की अपेक्षा 3100 मेगावाट बिजली ही उपलब्ध रही। प्रदेश में 250 मेगावाट तक बिजली की कमी रही कोरबा पूर्व की दो इकाईयों से बिजली का उत्पादन ठप है। जिसके कारण परेशानी बनी हुई है। गर्मी असर दिखाने लगी है। प्रदेश में बिजली की मांग तेजी से बढऩे लगी है। वितरण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कुछ दिनों से तापमान काफी बढ़ा है। हालांकि एक दिन पूर्व मौसम बदला था। लेकिन फिर से बादल खुलने के साथ ही गर्मी असर दिखाने लगी है। पिछले कुछ दिनों से बिजली की मांग 3 हजार से 3200 मेगावाट तक पहुंच रही थी। लेकिन मंगलवार की देर शाम बिजली की डिमांड 3350 मेगावाट तक रही।