पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बांध से उड़ रही राखड़ पर चिंता जताई मेयर ने

बांध से उड़ रही राखड़ पर चिंता जताई मेयर ने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें स्थित औद्योगिक प्रतिष्ठानों के विभिन्न राखड़ डेमों उड़ रही राखड़ तथा इससे मानव स्वास्थ्य पर्यावरण पर पड़ रहे गंभीर हानिकारक प्रभाव पर महापौर रेणु अग्रवाल ने गंभीर चिंता जताई है तथा विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठान इस पर प्रभावी नियंत्रण की कार्रवाई करे, इसके लिए उन्होंने आवश्यक करने अिधकारियों को कहा है।

शहर के आसपास विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के राखड़ डेम स्थित हैं। इन बांधों में औद्योगिक इकाईयों से उत्सर्जित हुई राखड़ पाईप लाईनों के माध्यम से डम्प की जाती है। राखड़ बांधों के रख रखाव तथा हवा में राखड़ उड़ने की स्थिति पर नियंत्रण के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न सुरक्षा उपायों के प्रति प्रबंधन की उदासीनता के परिणाम स्वरूप राखड़ बांधों से काफी मात्रा में डस्ट उड़ कर मानव स्वास्थ्य पर्यावरण पर गंभीर प्रतिकुल प्रभाव डालती हैं। राखड़ बांधों की इस स्थिति एवं वहां से उड़ने वाली राखड़ के प्रति प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम उठाए जाने की स्थिति को महापौर ने गंभीरता से लिया है तथा इस संबंध में नियमों के तहत कार्रवाई करने कहा है। महापौर के निर्देश पर निगम के अधिकारियों ने पं.श्यामा प्रसाद मुखर्जी विद्युत ताप गृह के गोढ़ी स्थित राखड़ बांध, बालको कम्पनी के रूमगरा रोड स्थित राखड़ बांध एवं सीएसईबी के रिसदा स्थित राखड़ बांध पहुंचकर उड़ रही राखड़ की वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी का कार्य कराकर आवश्यक कार्रवाई करने की तैयारी में हैं।

राखड़ बांध से उड़ रही राख ने लोगों को किया परेशान।

रखरखाव