पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्युत मंडल के ईडी ने ली अधिकारियों की क्लास

विद्युत मंडल के ईडी ने ली अधिकारियों की क्लास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युत वितरण विभाग के ईडी ने अधिकारियों की क्लास ली और बकाया वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए है। विभाग के कार्याे को लेकर समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए गए है। जिले में बिजली बिल का बकाया लगभग 54 करोड़ से ज्यादा है जिसे वसूलने में विभाग की हालत खराब हो रही है।

जिले में ही बिजली बिल के बकाया राशि का आंकड़ा लगभग 54 करोड़ से पार हो चुका है। जिसकी वसूली को लेकर विभाग के माथे पर चिंता की लकीर है। बिजली बिल की वसूली के लिए अिभयान छेड़ा गया है। लेकिन अब तक अपेक्षा के अनुसार वसूली के कार्य में सफलता नहीं मिली। इसे देखते हुए विद्युत वितरण विभाग के ईडी (ओएंडएम) एचआर नरवरे सोमवार को कोरबा पहुंचे। इस दौरान यहां पंचवटी सभाकक्ष में शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक अधिकारियों की जमकर क्लास ली। उन्होने वसूली कार्य में प्रगति को लेकर नाराजगी जताई कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियांे को फटकार भी लगाई। बैठक में कनिष्ठ यंत्री से लेकर जिला स्तर पर विभाग के उच्च् अधिकारियों की मौजूदगी रही। इस दौरान उन्होनें मातहत अधिकारियों को कडे़ लहजे में वसूली अभियान में तेजी लाने के लिए कहा है। बैठक में वितरण विभाग ओएडंएम बिलासपुर के अधिकारी पीके अग्रवाल, जिले के अधीक्षण अभियंता केएस भारती, शहरी क्षेत्र के कार्यपालन अभियंता गुप्ता ग्रामीण क्षेत्र के कार्यपालन अभियंता के अलावा सभी जोन के सहायक अभियंता कनिष्ठ यंत्री उपस्थित रहे। बिजली बिल का बकाया 54 करोड़ तक पहुंच जाना विभाग के लिए भी परेशानी की बात बन गई है। विद्युत वितरण विभाग के अधिकारियों के अनुसार उच्च स्तर पर विभाग से वसूली अभियान में तेजी लाने का निर्देश मिला है। वसूली नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

मार्च तक 15 करोड़ का टारगेट

जिलेमें बिजली बिल के बकाया राशि की वसूली में वितरण विभाग की कार्रवाई तेज जरूर हुई है। लेकिन इस कार्यवाही के अनुसार विभाग के पास बकाया राशि अब तक नही पाई है। जिसे लेकर अधिकारी चिंतित है। शहरी क्षेत्र की बकाया राशि 22 करोड़ से ज्यादा है। शेष 32 करोड़ का बकाया ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्तओं से वसूल करने है। इस तरह जिले के शहरी ग्रामीण क्षेत्र में बिजली बिल का बकाया 54 करोड़ से ज्यादा है। हालॉकि विभाग को मार्च के आखिर तक किसी तरह से 15 करोड़ की वसूली करने का टारगेट दिया गया है। देखना है िक उच्च् स्तर पर मिले निर्देश के बाद स्थानीय स्तर पर वसूली कार्रवाई में किस तरह की तेजी देखने को मिलती है।

इंक्रीमेटरोकने की चेतावनी

विभागीयकार्यो की समीक्षा बैठक में बकाया बिजली बिल की वसूली में तेजी लाने सहित विभाग के दूसरे कार्याे में पारदर्शिता गंभीरता लाने के निर्देश दिए गए है। विशेषकर बकाया वसूली में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ईडी ने अधिकारियों को शख्त हिदायत दी है कि निधर्धारित लक्ष्य के अनुसार उनके क्षेत्र में अगर वसूली नही होगी तो उनकी इंक्रीमेंट तक रोक दी जाएगी।