पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाटू वाले श्याम बाबा के रंग में रंगे भक्तगण

खाटू वाले श्याम बाबा के रंग में रंगे भक्तगण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्याममित्र मंडल ने खाटू वाले श्री श्याम के महोत्सव के तहत मंगलवार को विशाल निशानयात्रा श्री सप्तदेव मंदिर से धूमधाम से निकाली। 15वां श्याम महोत्सव मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में 12 फरवरी तक चलेगा। श्री श्याम प्रभु का प्रतीक ध्वज लिए भक्तों ने श्याम रंग में रगे महिमा गीत गाते चल रहे थे।

शोभा निशान यात्रा दोपहर श्री सप्तदेव मंदिर से शुरू हुई। नगर भ्रमण करते हुए श्याम बाबा के मंदिर पहुंची। श्री श्याम प्रभु की आकर्षक प्रतिमा के साथ ध्वज लेकर महिलाओं की टोली श्याम भजन की प्रस्तुति करते हुए नगर को श्याम रंग में डूबोए रखा। निशान यात्रा की अगुवानी श्याम का रूप धरे कलाकार कर रहे थे। अग्रसेन चौक, सुनालिया क्रासिंग, पावर हाउस रोड होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंची जहां यात्रा ध्वज अर्पण के साथ शोभायात्रा पूर्ण हुई। श्री श्याम महोत्सव का आयोजन श्याम मंदिर मार्ग स्थित हाई स्कूल मैदान में किया जा रहा है, जो 12 फरवरी तक मनाया जाएगा। अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि 11 फरवरी को रात 9 बजे से राहुल एंड पार्टी मुरादाबाद नयनाभिराम झांकियांे के साथ प्रस्तुति देंगे। साथ कुमार गिरिराज, हेमलता अरोड़ा, आशु वर्मा भजन प्रस्तुत करेंगे। इसके पूर्व सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक बाबा की सवामणी होगी। 12 फरवरी को रात 8 बजे बाबा का प्रसाद वितरण होगा।

निशान यात्रा के दौरान आकर्षक नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार।