- Hindi News
- पवन टाकिज के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत
पवन टाकिज के पास मालगाड़ी की चपेट में आकर महिला की मौत
कोरबा | पवनटॉकिज रेलवे क्रासिंग के पास मालगाड़ी चपेट में जाने से एक महिला की मौत हो गई। शहर के सिटी कोतवाली अंतर्गत लक्ष्मणबन तालाब में साइना बाई 55 निवासरत थी। मंगलवार की शाम वह पवन टॉकिज रेलवे क्रासिंग के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान वह रेलवे ट्रैक पर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आग गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। मर्ग कायम कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया। अक्सर लोग क्रासिंग जल्दी पार करने के चक्कर में मालगाड़ी की चपेट में जाते हैं।