- Hindi News
- आयुर्वेद ग्राम गोढ़ी में पथरी पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
आयुर्वेद ग्राम गोढ़ी में पथरी पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
कोरबा | ग्रामीणोंको पथरी के प्रति जागरुक रहने के उद्देश्य से आयुर्वेद ग्राम गोढ़ी में पथरी पर शिविर कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिविर में सरपंच गायत्री कमल पंच उपस्थित थे। आयुर्वेद चिकित्सा अिधकारी डॉ.प्रदीप देवांगन ने पथरी की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आजकल यह एक ज्वलंत समस्या बन चुकी है। पथरी के कारण नाभि, वस्ति, सीवनी तथा शिश्न में तेज दर्द, मूत्र की धारा सीधी होकर टेढ़ी हो जाती है तथा बीच बीच में रुक जाती है, मूत्र में रक्त आता है, मूत्र में रेत जैसा कण मिलता है।