- Hindi News
- डिप्टी कलेक्टर पाटले को कटघोरा एसडीअो का अतिरिक्त प्रभार
डिप्टी कलेक्टर पाटले को कटघोरा एसडीअो का अतिरिक्त प्रभार
कोरबा | कलेक्टरने आदेश जारी कर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल (आईएएस) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी कटघोरा को आगामी आदेश बाद जिला कार्यालय में संलग्न कर दिया है। विजेंद्र सिंह पाटले अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी पोंड़ी उपरोड़ा को उनके प्रभार क्षेत्र के साथ-साथ अनुविभाग कटघोरा का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश तक सौंपा गया है। वे अब पोड़ी कटघोरा अनुभाग का कामकाज साथ-साथ संभालेंगे।