पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुकान मेें आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

दुकान मेें आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | शहरके इतवारी बाजार में स्थित एक जूता दुकान में आग लग गई। इससे लाखों का माल जलकर राख हो गया।

सिटी कोतवाली अंतर्गत पुरानी बस्ती निवासी मोहम्मद अाजाद उर्फ मुन्ना (50) इतवारी बाजार में जुम्मा सेठ की दुकान के सामने जूता-चप्पल दुकान का संचालन करता है। सोमवार की सुबह लगभग 7 बजे लोगों ने उसके जूता दुकान से धुंआ निकलते देखा। इसकी जानकारी मोहम्मद आजाद को दी गई। साथ ही कोतवाली पुलिस को भी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम के जरिए नगर निगम के फायर बिग्रेड को घटना से अवगत कराया गया। फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। जहां लगभग 20 मिनट तक प्रयास करते हुए आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस समय तक दुकान में मौजूद लाखों का जूता-चप्पल राख में तब्दील हो गया था। दुकान संचालक ने घटना में ढाई से तीन लाख का नुकसान होना बताया है। कोतवाली पुलिस मामले में जांच कर रही है।

दुकान में जला हुआ जूता-चप्पल।