पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीएफ ने फर्जी पोर्टर को पकड़ा

आरपीएफ ने फर्जी पोर्टर को पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | रेलवेका वॉकी-टॉकी पार करने के बाद फर्जी पोर्टर बनकर घुम रहे एक युवक को आरपीएफ ने जांच करते हुए पकड़ लिया। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

कुसमुंडा थाना अंतर्गत आर्दशनगर निवासी किशोर मानिकपुरी (24) ने करीब दो माह पहले गेवरा रोड साइडिंग से रेलवे की वॉकी-टाॅकी (वायरलेस) पार कर दिया था। जिसके बाद वह रेलवे कर्मियों की तरह ही ड्रेस पहनकर वॉकी-टॉकी लटकाए गेवरा रोड स्टेशन के आसपास घुमता था। वह लोगों को रेलवे में पोर्टर के पद पर अपनी नियुक्ति की जानकारी देता था। स्टेशन में पदस्थ स्टाफ भी उसके झांसे में गए थे। दूसरी ओर साइडिंग से वॉकी-टॉकी पार होने की सूचना पर आरपीएफ पतासाजी में जुटी थी। जांच पड़ताल के दौरान मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर किशोर मानिकपुरी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने वॉकी-टाॅकी चोरी करने के बाद रेलवे कर्मी की तरह घुमना स्वीकार कर लिया। आरपीएफ के कोरबा चौकी प्रभारी एसके शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

शौक पूरा करने किया ऐसा

किशोरमानिकपुरी ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। उसने बताया कि रेलवे में नौकरी का सपना पूरा नहीं होने पर उसने रेलवे कर्मी बनने के शौक में ऐसा कदम उठाया। उसकी मंशा गलत नहीं था। फर्जी पोर्टर बनकर उसने कई बार ट्रेन में लंबा सफर किया।