ओजोन संरक्षण दिवस पर निकली रैली
ओजोनसंरक्षण दिवस पर लायंस हायर सेकेंडरी स्कूल टीपीनगर सीतामणी के बच्चों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में जागरुकता रैली निकाली। इस अवसर पर क्लब के दोनों स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षकों ने ओजोन परत संरक्षण के संबंध में छात्रों को विस्तार से जानकारी दी।
बच्चों ने निबंध, रंगोली, स्लोगन, चित्रकला, भाषण प्रतियोगता में भागीदारी की। कार्यक्रम प्रभारी रमेश शर्मा, जेके विरदी ने बच्चों को मार्गदर्शन दिया। टीपीनगर स्कूल में आयोजित चित्रकला में भारती साहू, मुनव्वर सिनाज, अनुश्का सरकार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। निबंध में शिवानी साहू, प्राची सिंह, हेमंत अग्रवाल, भाषण में लीना साहू, हर्षा चंद्रा, शालिनी गुप्ता, स्लोगन में शिम्पी शर्मा, प्राची सिंह, सौरभ सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किए। सीतामढ़ी स्कूल के बच्चों में स्लोगन मेेंं विकास श्रीवास, नंदिनी शर्मा, सुजल जायसवाल, चित्रकला में अदिति सिंह, खुशी चौहान, ऋषिका सोनी, निबंध में विशाल श्रीवास, अंकुश यादव, रुपांजलि सिंह पटेल, रंगोली में रुपांजलि सिंह पटेल, पंकज बोकड़े, विशाल श्रीवास क्रमश: प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतिभागी बच्चों को मल्टीपल वाइस चेयरमेन एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल, शिक्षण समिति के चेयरमेन लायन भोजराम राजवाड़े, प्राचार्य बीएल चंद्राकर, जेके विरदी ने बधाई दी।