- Hindi News
- रंगोली गायन स्पर्धा में शामिल हुए बच्चे, विजेता हुए पुरस्कृत
रंगोली गायन स्पर्धा में शामिल हुए बच्चे, विजेता हुए पुरस्कृत
लायंसक्लब एवरेस्ट ने आवासीय परिसर में संगीत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को चार्टर अध्यक्ष संगीता सक्सेना ने पुरस्कार प्रदान किया। रंगोली के निर्णायक डा. नागेन्द्र शर्मा, गायत्री नायक, नुसरत खान, रेखा पटेल रही।
रंगोली में प्रभा गभेल प्रथम, निशा देवांगन द्वितीय, पूजा श्रीवास तृतीय के साथ इशिता, वर्षा, अराधना भारती मानिकपुरी ने बेहतर प्रदर्शन किया। संगीत गायन प्रतियोगिता में मंदाकिनी साहू प्रथम, पूजा श्रीवास द्वितीय, अमन पटेल तृतीय आयुषी चौथे स्थान पर रही। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष परमानंद पटेल, शैलेष सोमवंशी, सुधीर सक्सेना, रेखा पटेल, शांता मंडावे, अिभभावक बच्चे उपस्थित थे।
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे क्लब के पदाधिकारी।