- Hindi News
- संयुक्त मोर्चा के बीच वार्डों का हुआ बंटवारा
संयुक्त मोर्चा के बीच वार्डों का हुआ बंटवारा
संयुक्तमोर्चा की बैठक इंडियन काफी हाउस टीपीनगर में हुई। जिसमें नगर निगम के 23 वार्डों में प्रत्याशी उतारने पर सहमति बनी। महापौर प्रत्याशी का नाम तय करने के लिए 10 दिसंबर को एसईसीएल शिवमंदिर के पास मोर्चा की बैठक आयोिजत है।
संयोजक चन्द्रभूषण महतो ने बताया कि छत्तीसगढ़िया पार्टी को वार्ड क्रमांक 42, 43, 44, 46, 47, 48, 49, 51 52 भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी को वार्ड क्रमांक 34, 39, 40, 41, आरपीआई को 35, 36, 37 38, समाजवादी पार्टी को 4 20, जनतादल यूनाइडेट को 54, 58, 60, 62 तथा छत्तीसगढ़ जनचेतना पार्टी को 21 नंबर वार्ड से प्रत्याशी चयन करने पर सहमति देने बैठक में सीपीआई से आरपीखांडे आरपी बनाफर, आरपीआई से गोपाल ऋषिकर भारती, उपेन्द्र कुमार राठौर, सपा से संजय पांडेय, मनहरण यादव, पुष्पलता सिंह ठाकुर, जदयू से चन्द्रभूषण महतो छत्तीसगढ़िया पार्टी से थान सिंह राठौर फुलेश्वर प्रसाद सुरजिहा उपस्थित थे। बुधवार को महापौर प्रत्याशी चयन के बाद नामांकन भरेंगे।