- Hindi News
- वार्षिक खेल उत्सव में प्रायमरी के बच्चों ने दिखाया उत्साह
वार्षिक खेल उत्सव में प्रायमरी के बच्चों ने दिखाया उत्साह
कोरबा | डीडीएमपब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक खेल उत्सव में प्रायमरी स्कूल के बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य संजय गुप्ता ने खेल उत्सव का शुभारँंभ किया।
फ्राग रेस में कक्षा दूसरी से गौरव प्रथम, त्रयंबकेश द्वितीय आर्यन तीसरे स्थान पर रहे। कक्षा तीसरी से बालक वर्ग में शिवम प्रथम, आर्यन निराला द्वितीय, सचिन सोमेश तृतीय। बालिका वर्ग में कोमल प्रथम श्रुति द्वितीय जानवी तीसरे स्थान पर रही। कक्षा चौथी के बालक वर्ग में आर्यन प्रथम, करण वीर द्वितीय, प्रियांशु तृतीय, बालिका वर्ग में श्रुति प्रथम, दिया द्वितीय, आस्था आरती तीसरे स्थान पर रही। दौड़ में कक्षा पांचवी से खुशी प्रथम, प्रियंशी द्वितीय अनुष्का तीसरे स्थान पर रही। बोरा दौड़ में भी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में यूआर पाल, भालिनी मोजेस, बलविंदर कौर शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
बोरा दौड़ में भाग लेते बच्चे।