कंवर कल्याण समिति की कार्यकारिणी बनी
कोरबा | छत्तीसगढ़कंवर विकास समिति रायपुर से संबंद्ध कंवर कल्याण समिति की बैठक कंवर सामाजिक भवन कोसाबाड़ी में हुई। जिसमें समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पदाधिकारियों में आरएस कंवर जिलाध्यक्ष, परमानंद कंवर खिलावन सिंह कंवर उपाध्यक्ष, सियाराम कंवर, सचिव, गिरधारी लाल कंवर कोषाध्यक्ष, मंगलसिंह संगठन सचिव, गोपाल सिंह सांस्कृतिक सचिव शामिल हैं। इस मौके पर संरक्षक समुंद सिंह, मोहर सिंह, राम कंवर, सनत पैकरा, पंचराम कंवर, सकराम सिंह, सुरेन्द्र कुमार, लोकपाल कंवर, भंवर सिंह, हीरा सिंह, बिहारीलाल, एलएन कंवर, बीएल कंवर, देवी सिंह, अशोक कुमार, गुरुदेव सिंह, एसएस कंवर उपस्थित थे। कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष मोहर सिंह पैकरा का शाल, श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया।