उरगा में 3.15 केवीए का ट्रांसफार्मर लगेगा
बुधवारी सब-स्टेशन से भारी पावर ट्रांसफार्मर को क्रेन के सहारे ट्रक पर लोड किया गया। उरगा बिजली सब-स्टेशन में 3.15 केवीए क्षमता का दूसरा पावर ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी की जा रही है। यहां पहले से स्थापित ट्रांसफार्मर में लिकेज फाल्ट है। इसकी जगह दूसरा ट्रांसफार्मर लगने से बिजली आपूर्ति से जुड़ी परेशानी दूर होगी।
बुधवारी सब स्टेशन से ट्रांसफार्मर को ट्रक में भरकर ले जाया गया।