पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विज्ञान संकाय शुरू कराने की मांग

विज्ञान संकाय शुरू कराने की मांग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शासकीय मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज की 300 छात्राओं का हस्ताक्षरित मांग पत्र मंगलवार को संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन को सौंपा।

परिषद ने मांग की है कि आदिवासी बाहुल्य जिले का एक मात्र गर्ल्स कॉलेज शहर में संचालित हैं। कॉलेज की स्थापना के बाद से अब तक वहां विज्ञान संकाय की कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। जिसके कारण छात्राएं मजबूरी में अन्य कॉलेजों या में प्रवेश लेती हैं। इतना ही नहीं यहां स्नातक के बाद स्नातकोत्तर की सुविधा सभी विषयों में नहीं होने के कारण भी छात्राएं परेशान होती हैं। परिषद ने मांग की है कि नए सत्र 2016-17 शुरू होने के पूर्व शासकीय मिनीमाता गर्ल्स कॉलेज में विज्ञान संकाय के साथ सभी विषयों में स्नातकोत्तर की सुविधाएं सुलभ कराया जाए।

संसदीय सचिव देवांगन से मांग पत्र से छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग में पहल करने की मांग भी की गई है। साथ ही मांग पत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव को भी प्रेषित किया है। अभाविप ने चेतावनी दी है कि सत्र शुरू होने से पहले उनकी मांगों पर मुहर नहीं लगी तो वे आंदोलन करने के बाध्य होंगे।

संसदीय सचिव को कॉलेज में विज्ञान संकाय शुरू कराने ज्ञापन सौंपती छात्राएं

खबरें और भी हैं...