पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्रों ने जानी खेती की अाधुनिक तकनीक

छात्रों ने जानी खेती की अाधुनिक तकनीक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गवर्नमेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल मदनपुर के 60 छात्र-छात्राओं ने बाड़ी परियोजना का भ्रमण कर खेती करने के तरीके संबंध में जानकारी ली। नाबार्ड से प्रायोजित योजना का क्रियान्वयन जिजीविषा समिति कर रही है। ग्राम मदनपुर के 36 एकड़ में आदिवासी हितग्राही बाड़ी में पौधे लगाकर अंतरवर्ती फसल ले रहे हैं। समिति के सचिव जगदीश पाटस्कर ने योजना के संबंध में जानकारी दी। हितग्राही सोहनलाल राठिया ने छात्रों को बाड़ी का भ्रमण कराया।

इस मौके पर प्राचार्य बीआर राठिया, शिक्षक मनोज बघेल, एसए सिदार, एसके बैस, एस वर्मा, बी चंद्रा, केएल शर्मा, समिति से प्रताप सिंह राठिया व संपत्ति कंवर शामिल हैं।

आधुनिक तरीके से खेती की जानकारी लेती छात्राएं।

खबरें और भी हैं...