चेन्नई में आयोजित क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिता में एसईसीएल की टीमें जीती
कोरबा| राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिता में एसईसीएल की टीम को कामयाबी मिली है। यह प्रतियोगिता चेन्नई में आयोजित था। इस प्रतियोगिता में जिले की टीम में ऊर्जा-सीडब्लूएस कोरबा, बोस-सीईडब्ल्ूएस (गेवरा),उड़ान एसईसीएल चिरमिरी, सुभाषचंद्र बोस सीईडब्लूएस गेवरा ने जीत हासिल की। इसमें से विजेता शीर्ष तीन टीमों का चयन अगस्त में बैंकाक में आयोजित क्वालिटी सर्किल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस उपलब्धि पर एसईसीएल सीएमडी ओमप्रकाश ने विजेता टीम के सदस्यों को बधाई दी है। इस दौरान एसईसीएल के निदेशक कार्मिक आरएस झा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
अंचल
की खेल
खबर