ग्राम पंचायत नकटीखार सरपंच ने जमीन पर कब्जा रोकने कलेक्टर से लगाई गुहार
कोरबा| ग्राम पंचायत नकटीखार के सरपंच कांशी कुजूर समेत ग्रामीणों ने एक व्यक्ति पर जबरन जमीन कब्जा करने के लिए ग्रामीणों को धमकाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन भी सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि कुछ जमीन सर्वे में त्रुटि के कारण किसानों के स्वामित्व की जमीन शासन के नाम पर दर्ज हो गया है। इस जमीन पर एक्सीवेटर चलाकर समतलीकरण किया जा रहा है। उन्होंने आशंका जताई है कि पूर्व की तरह इसे विभाग के साथ मिली भगत कर निजी भूमि के तौर पर सेट करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इस मामले की जांच करने की मांग की है।