पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहाड़ी कोरवाओं को नहीं मिली मजदूरी आहरण के बाद भी भुगतान नहीं

पहाड़ी कोरवाओं को नहीं मिली मजदूरी आहरण के बाद भी भुगतान नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहाड़ी कोरवाओं के साथ फारेस्ट के बीट गार्ड ने हुज्जतबाजी की थी। यह मामला कलेक्टर तक पहंुच गया है। लालपुर के सरपंच व कामकाजी महिला समिति अध्यक्ष के साथ उन्होंने कलेक्टोरेट पहंुच कर कलेक्टर पी दयानंद से मजदूरी भुगतान कराने और दाेषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

सरपंच रामकली ने लिखित शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत में वन विभाग ने निर्माण कार्य कराया है। जिसमें पहाड़ी कोरवाओं को काम पर लगाया था। लेकिन उन्हें मजदूरी का भुगतान नहीं मिल पाया। इस गांव के लोग पाथा स्टाप डेम में काम नहीं किए हंै। उनके नाम पर वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने राशि का आहरण कर लिया। इसकी जांच चल रही है। वे कोरवा महिलाअों के साथ बयान दर्ज कराने के लिए दो वाहनों से जा रहे थे। तभी बीट गार्ड रात्रे व डिप्टी रेंजर पाण्डेय ने कोरवा महिलाओं को जबरन गाड़ी से उतार कर बेइज्जत किया। इसकी शिकायत बांगो थाने में की गई है। अभी भी कर्मचारी बयान दर्ज नहीं कराने के लिए धमकी दे रहे हैं। इस दौरान कामकाजी महिला समिति की अध्यक्ष उमा नेताम भी उपस्थित थीं।

शिकायत करने कलेक्टोरेट पहुंची पहाड़ी कोरवा महिलाएं।

खबरें और भी हैं...