राजपूत समाज का अधिवेशन 13 फरवरी को रायपुर में, 50 वाहनों से रवाना होंगे
कोरबा | राजपूत क्षत्रिय समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन 13 फरवरी को रायपुर में आयोजित होगा। अधिवेशन में सहभागिता को लेकर शनिवार को बैठक हुई। आयोजन की जिम्मेदारी कोरबा से शशि सिंह, भिलाई से उदय सिंह को दी गई है। समाज के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, महासचिव अवधेश सिंह ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में अधिवेशन में शामिल होने की अपील की है। अवधेश सिंह ने बताया कि जिले से 50 वाहनों में समाज के लोग रवाना होंगे।