सड़क हादसे में घायल ग्रामीणों की हालत खतरे से बाहर
लेमरू में सोमवार की शाम ट्रैक्टर पलटने की घटना में घायल हुए ग्रामीणों को जिला अस्पताल दाखिल कराया गया है। जहां उनकी खतरे से बाहर है।
लेमरू थाना के केऊबहार गांव में रहने वाले लगभग 40 ग्रामीण सोमवार को ट्रैक्टर में सवार होकर बार नाचा देखने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। जिससे 20 लोग घायल हो गए। इसमें महिला-पुरूष समेत बच्चे भी शामिल हैं। सभी को स्थानीय लेमरू अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां रात लगभग 9 बजे घायल ग्रामीण पहुंचे। सभी को वहां दाखिल कर लिया गया। जिसमें 4 गंभीर रूप से घायल थे।
उपचार के बाद मंगलवार को सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।