पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईसीडीएस वर्कर 15 को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

आईसीडीएस वर्कर 15 को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईसीडीएस वर्कर 15 को दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन
कोरबा | आईसीडीएस वर्कर्स यूनियन छत्तीसगढ़ संबद्ध ऐक्टू के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के साथ 15 फरवरी को दिल्ली में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आईसीडीएस वर्कर्स यूनियन की संयोजक उमा नेताम ने बताया कि 13 फरवरी को जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व सहायिका दिल्ली के लिए संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से रवाना होंगी।

15 फरवरी को संसद मार्च किया जाकर अपनी मांगों व अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करेंगे कि बजट में आईसीडीएस वर्करों के लिए अपेक्षानुरूप प्रावधान किए जाएं। नेताम ने बताया कि आईसीडीएस विभाग में अनेक तरह की अनियमितताएं व्याप्त हैं। इन अनियमितताओं से जूझते हुए कार्यकर्ता व सहायिका अति अल्प मानदेय पर कार्य कर रही हैं। इनकी नौकरी और भविष्य किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है। 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को अनौपचारिक शिक्षा, गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के स्वास्थ्य की देखरेख के अलावा विभाग के अतिरिक्त दूसरे जनहित के कार्यों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की सक्रिय भागीदारी तय की गई है। इसके अपेक्षानुरूप इन्हीं कार्यकर्ता व सहायिकाओं का भविष्य सुरक्षित नहीं है।

खबरें और भी हैं...