पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दक्षिण एशियाई खेल में भाग लेने अनिल रवाना, ताइक्वांडो में निर्णायक होंगे

दक्षिण एशियाई खेल में भाग लेने अनिल रवाना, ताइक्वांडो में निर्णायक होंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दक्षिण एशियाई खेल में भाग लेने अनिल रवाना, ताइक्वांडो में निर्णायक होंगे
कोरबा | गुवाहाटी व शिलांग में चल रहे 12वीं दक्षिण एशियाई खेल में भाग लेने ताइक्वांडो के नेशनल टेक्निकल आफिसर अनिल द्विवेदी रवाना हो गए है। वे ताइक्वांडो स्पर्धा में नेशनल रेफरी निर्णायक के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। यह प्रतियोगिता 16 फरवरी तक चलेगी। इसमें भारत के साथ आठ देशों के लगभग ढाई हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं। ताइक्वांडो में देश और विदेश से 40 निर्णायक भाग लेंगे।

बरेड़ीमुड़ा में संत समागम समारोह शुरू
जमनीपाली | संत समागम समिति के तत्वावधान बरेड़ीमुड़ा गोपालपुर में पांच दिवसीय संत समागम समारोह का शुभारंभ बुधवार को हुआ। समारोह में संत महंत भजन, कीर्तन व प्रवचन से श्रद्धालुओं को सत गुरु कबीर साहेब का संदेश प्रसारित कर रहे हैं। 11 फरवरी को शाम 6 बजे समारोह में पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.चरणदास महंत, विधायक जयसिंह अग्रवाल, मां कोसगाई सेवा संस्थान के अध्यक्ष शंकरलाल रजक शामिल होंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष रमेश दास महंत ने अंचल के लोगों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या मेें शामिल होने आग्रह किया है।

सलिहाभाठा में श्रीमद् भागवत कथा शुरू
बरपाली | ग्राम सलिहाभाठा में मंगलवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 15 फरवरी तक चलेगा। कथावाचक पं.जनार्दन प्रसाद दुबे हैं। पहले दिन उन्होंने भागवत कथा का महात्म्य श्रद्धालुओं को बताए। आयोजन समिति ने कथा में श्रद्धालुओं से उपस्थित होने कहा है।

खबरें और भी हैं...