पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खाटू वाले श्याम की निकली निशान यात्रा

खाटू वाले श्याम की निकली निशान यात्रा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाटू वाले श्यामजी की आकर्षक झांकी के साथ निशान यात्रा निकाली गई। श्याम मित्र मंडल के तत्वावधान मेंे आयोजित महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। निशान यात्रा टीपीनगर से निकलकर मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंची। जिसमें श्री श्याम प्रभु का प्रतीक ध्वज लिए भक्तों ने श्याम रंग में रगे महिमा गीत से अपनी आस्था प्रकट किए। महोत्सव का समापन 12 फरवरी को रात 8 बजे प्रसाद वितरण के साथ पूर्ण होगा।

शोभा व निशान यात्रा दोपहर टीपीनगर स्थित महावीर अग्रवाल के निवास से पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। श्री श्याम प्रभु की आकर्षक प्रतिमा के साथ ध्वज लेकर महिलाओं की टोली श्याम भजन की प्रस्तुति करते हुए सबको श्याम के प्रति आकर्षित किया। निशान यात्रा की अगुवानी श्याम का रूप धरे कलाकार कर रहे थे। टीपीनगर, पावर हाउस रोड होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंची जहां यात्रा ध्वज अर्पण के साथ पूर्ण हुई।

दिल्ली के कलाकारों ने दी भजनों की प्रस्तुति
श्री श्याम महोत्सव का आयोजन श्याम मंदिर मार्ग स्थित हाई स्कूल मैदान में किया जा रहा है, जो 12 फरवरी तक मनाया जाएगा। 11 फरवरी को रात 8.30 बजे से बबलु एंड पार्टी दिल्ली श्याम भजनों की प्रस्तुति देगी। जिसमें श्याम रसोई, छप्पन भोग, अलौकिक श्रंृगार, भव्य दरबार, अखंड ज्योति, फूलों की होली आकर्षण का केन्द्र रहेगा। भजन गायक दिल्ली की निशा दत्त, जयपुर के मुकेश बागड़ा व झांकियों की प्रस्तुति विपुल जगदम्बा करेंगे। इसके पूर्व सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक श्री श्याम मंदिर में बाबा की सवामणी होगी। 12 फरवरी को रात 8 बजे से बाबा का प्रसाद वितरण होगा।

कोरबा : निशान यात्रा में शामिल महिलाएं व युवतियां, इनसेट में नृत्य करते हुए।

खबरें और भी हैं...