जंगल में जुआ खेलते 22 पकड़ाए, 98 हजार बरामद
जंगल में जुआ खेलते 22 पकड़ाए, 98 हजार बरामद
कोरबा | सीआईटी ने रजगामार के ढेंगुरडीह जंगल में चल रहे एक जुआ के फड़ पर छापामारा। जहां 22 जुआरियों को पकड़ा गया। मौके से लगभग 98 हजार रुपए समेत 16 बाइक और 12 माेबाइल बरामद किया गया। रजगामार चौकी अंतर्गत ढेंगुरडीह के जंगल में जुए का बड़ा फड़ चलने की सूचना स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (सीआईटी) को मिली थी। उच्चअधिकारियों को सूचना देकर उनके निर्देशन पर सीआईटी प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव टीम समेत पतासाजी में जुटे थे। शुक्रवार की दोपहर जंगल में दर्जनों की संख्या में लोगों के पहुंचकर जुआ खेलने की पुख्ता सूचना मिली। इसके बाद सीआईटी और रजगामार पुलिस की संयुक्त टीम ने जंगल में घेराबंदी करके मौके पर दबिश दी। जहां पुलिस टीम को देखते ही जुआरी भागने लगे। मौके पर 11 जुआरी पकड़े गए। वही भाग रहे अन्य 11 जुआरियों को घेराबंदी करके बैठे पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया।